फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहतों के बाहर गाड़ी करने पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
35 गाड़ियों के पोस्टल चालान भेजे, तीन गाड़ियों को उठवाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में आहतों के बाहर सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी कर जाम करने वालों पर पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। बुधवार की रात अहातों के निकट खड़ी कारों के पोस्टल चालान किए गए और यह इस तरह के कदम अन्य स्थानों पर भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में अनेक जगह शराब ठेकों के साथ अहाते खुल गए हैं। शाम होते ही अहातों के साथ इनके बाहर गाड़िया खड़ी होने से जाम लगना शुरू हो जाता है। जाम के कारण अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्द्धन को संज्ञान लेने के आदेश दिए। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार रात अहातों के बाहर खड़ी 35 गाड़ियों के पोस्टल चालान भेजे, जबकि तीन गाड़ियों को क्रेन की मदद से उठवाया। वहीं, थाना बीपीटीपी ने ऐसी ही 20 गाड़ियों के मौके पर जाकर चालान किए हैं। साथ ही डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने सभी अहातें मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां गाड़ियों को सही ढंग से खड़ी कराएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें