फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से लग रहे साप्ताहिक बाजारों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में आई शिकायतों पर नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम क्षेत्र में अवैध रूप से लगने वाले साप्ताहिक बाजारों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास के सामने सोमवार को मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर में बल्लभगढ़ जोन में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के खिलाफ शिकायत आई । शिकायतकर्ता का आरोप है कि साप्ताहिक बाजार की आड़ में कई दबंग रेहड़ी-पटरी वालों से अवैध रूप से उगाही करते रहे हैं। इसके अलावा समाधान शिविर में पेयजल, सीवरेज, प्रॉपर्टी आईडी, कूड़े से संबंधित शिकायतें लेकर लोग आए।

समाधान शिविर में आए शिकायतकर्ता ने बल्लभगढ़ जोन में लगने वाले अवैध संडे बाजार की शिकायत की। आरोप लगाया गया कि यह सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लगाया जाता है। अलग-अगल स्थानों पर सप्ताह में अलग-अलग दिन बाजार लगते हैं। इससे क्षेत्र में यातायात आवागमन बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

अवैध रूप से लगे बाजारों में कई दबंग वसूली करते हैं। निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अवैध रूप से लगने वाले सभी साप्ताहिक बाजारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए कि अवैध रूप से बाजार लगाने और उनको लगवाने में मदद करने वालों की पहचान के बाद कार्रवाई करें।
समाधान शिविर में अतिरिक्त आयुक्त स्वप्लिन रविन्द्र पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



खुले में अवैध रूप से मीट बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
समाधान शिविर में निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि खुले में अवैध रूप से मीट बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, प्रॉपर्टी आईडी से आई संबंधित शिकायतों को सुना गया। शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें