फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से चल रही लॉन्ड्री में बिजली चोरी और प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही कपड़ा धोने की लाॅन्ड्री का औचक निरीक्षण किया। यहां केमिकल युक्त पानी को खुले में छोड़कर व बॉयलर में लकड़ी व कपड़े जलाने से प्रदूषण फैलाया जा रहा था। इसके साथ ही बिजली का लोड भी अधिक पाया गया जिस पर बिजली विभाग की टीम जुर्माने की कार्रवाई कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लॉन्ड्री संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम को शुक्रवार 2 जनवरी को सूचना मिली कि भूपानी थाना इलाके के गांव डूंगरपुर में अवैध रूप से कपड़े धोने व सुखाने की लॉन्ड्री चलाई जा रही है। यहां पर कपड़ों की धुलाई व सुखाने में उपयोग किये जाने वाले केमिकल को उपयोग करने के बाद निकलने वाले गंदे पानी को खुले में छोड़ दिया जाता है। बॉयलर में लकड़ी व कपड़े को जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद से एईई जतिन बरवाला की टीम ने गांव डूंगरपुर स्थित कपड़े धोने व सुखाने की लाॅन्ड्री का औचक निरीक्षण किया। इस वर्कशॉप पर अलीपुर गांव का मनोज मिला, जिसने बताया कि वह इस वर्कशॉप में सुपरवाइजर का कार्य करता है। इस वर्कशॉप को दिल्ली का रहने वाला राहुल कनोजिया चला रहा है।
मनोज से प्रदूषण विभाग की टीम ने वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस वर्कशॉप को चलाने के लिए प्रदूषण विभाग से कोई वैध अनुमति / रजिस्ट्रेशन नहीं लिया गया था। बायलर में लकड़ी जलानी पाई गई। कपड़े धोने के बाद निकलने वाले गंदे पानी को खुले में छोड़ा जा रहा था। वर्कशॉप में एसटीपी लगाए हुए मिले लेकिन उपयोग में लाने नहीं पाए गए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी की सूचना पर बिजली निगम के जेई दर्शन को मौके पर बुलाया गया। जेई ने बिजली निगम के लगे ट्रांसफार्मर व वर्कशॉप में लगे उपकरणों का लोड चैक करने के बाद करीब 1 किलोवॉट ओवरलोड पाया। इसको लेकर कार्रवाई की गई और बिजली निगम की ओर से जुर्माना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें