फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई, 15 प्रतिष्ठान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी विभाग ने इरॉस गार्डन में की कार्रवाई, तैनात था पुलिस बल

अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित इरॉस गार्डन में सोमवार को अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए डीटीपी विभाग ने 15 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रिहायशी क्षेत्र में नियमों के विपरीत व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित किए जाने पर विभाग ने यह कार्रवाई की।

सील की गई दुकानों में प्ले स्कूल, कॉफी शॉप, ब्यूटी सैलून, कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। डीटीपी विभाग के अनुसार, इन भवन मालिकों और दुकानदारों को करीब 1.5 साल पहले पहली बार नोटिस जारी किया गया था। विभाग ने रिहायशी क्षेत्र में चल रही व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद छह महीने पहले दोबारा नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई से एक सप्ताह पहले अंतिम नोटिस देकर दुकानें खाली करने और नियमों का पालन करने का अवसर भी दिया गया, लेकिन किसी ने निर्देशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन


डीटीपी एन्फोर्समेंट अधिकारी यंजन चौधरी ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो विभाग को सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी दुकानदार या भवन मालिक सील तोड़कर दोबारा दुकान संचालित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी रिहायशी क्षेत्र में दुकान खरीदने या किराये पर लेने से पहले यह अवश्य जांच लें कि वहां व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति है या नहीं। कई मामलों में भवन मालिक बिना अनुमति के दुकानों को कमर्शियल बताकर किराये पर दे देते हैं जिसके बाद किरायेदारों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान विभाग ने आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण भी हटवाया। यंजन चौधरी ने कहा कि शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से संचालित कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें