फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध डेयरियों पर कार्रवाई, एक सील, बाकी को हटाने के निर्देश

Thu, 07 Aug 2025 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संचालकों को डेयरियां शहर से बाहर स्थानांतरित करने के दिए निर्देशअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के बल्लभगढ़ इलाके में अवैध रूप से चल रहीं डेयरियों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम ने एक अवैध डेयरी को सील कर दिया। अन्य संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपनी डेयरियां जल्द शहर से बाहर स्थानांतरित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2000 में निगम ने निजामपुर क्षेत्र को डेयरी जोन घोषित किया था ताकि शहर के अंदर डेयरियों के संचालन से फैलने वाली गंदगी और ट्रैफिक की समस्याओं से निजात मिल सके। वहां 100 से अधिक प्लॉट डेयरी खोलने के लिए आवंटित किए गए थे, लेकिन कई संचालकों ने इनका पालन नहीं किया और शहर में ही अवैध रूप से डेयरियां चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अरुण सिंह भगोरिया ने बताया कि एक डेयरी को सील किया जा चुका है और शेष को भी जल्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे डेयरियों के कारण न केवल जाम और गंदगी की समस्या होती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। नगर निगम ने अब सख्ती दिखाते हुए उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें