फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिक को सहायक उपकरण वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ह्यूमन लीगल एवं कमला देवी चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने बसेलवा कॉलोनी में लगाए गए कैंप में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिक को सहायक उपकरण वितरण किए। इनमें बैटरी रिक्शा, व्हील चेयर, कानों की मशीन, वॉकर, घुटनों के दर्द की बेल्ट आदि शामिल है।
विज्ञापन



अब तक 2000 से अधिक दिव्यांग-बच्चे, महिलाएं, वृद्ध और वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। 5000 से अधिक सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। प्रत्येक शुक्रवार एनआईटी में कैंप लगाया जाता है, जिसकी जिम्मेदारी शाखा सदस्य अलका भाटिया ने संभाली हुई है। शाखा अध्यक्ष डीएस त्यागी ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के लिए समर्पित है और सेवा, संस्कार व पर्यावरण के प्रकल्प लगातार करती रहेगी। इस मौके पर ह्यूमन लीगल क्राइम कंट्रोल के सदस्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर साथ दिया। इस दौरान में प्रमोद, रितु आर्या, शिवानी, सुनीता, प्रेमलता व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें