बल्लभगढ़। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस अधिकारी तिगांव एसीपी ने सोमवार को गांव में चलने ऑटो चालकों को कोरोना नियमों के विरुद्ध काम करने वाले लोगों की क्लास लगाई। साथ ही साथ पुलिस अधिकारी तिगांव एसीपी ने ऑटो चालकों से सख्ती से कहा कि वह कोरोना नियमों की पालना करते हुए कार्य करें, नहीं तो पुलिस विभाग उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने में देरी नहीं करेगा।
तिगांव एसीपी पृथ्वी सिंह इन दिनों फील्ड में रहकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने सोमवार को थाना छायंसा एसएचओ कुलदीप सिंह के साथ मोटूका, नगला, अरूआ, शाहापुर खादर, दुल्लेपुर, फज्जूपुर, इम्मामुद्दीनपुर, चांदपुर, घरौडा, रायपुर कलां व शाहाजहांपुर सहित 11 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस बीच छायंसा से बल्लभगढ़, मंझावली से तिगांव व चांदपुर ने तिगांव आवागमन करने वाले ऑटो चालकों को कोविड-19 नियमों के प्रति जागरूक किया। जहां नियमों की पालना न करने वाले लोगों पर सख्ती करने की बात भी कही।