फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एस टॉपर्स ने 86 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एस टॉपर्स की टीम ने एचसीपीएस हरिकेंस की टीम को को 86 रन से हरा दिया। 16 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई एस टॉपर्स की टीम ने तीन विकेट पर 187 रन बनाए। टीम के लिए हर्ष सिन्हा ने 72, आदित्य त्यागी ने 50 और शुभम शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। एचसीपीएस हरिकेंस की ओर से अश्विन, जियान और नैतिक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीपीएस हरिकेंस की टीम 8.2 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हरिकेंस के लिए वैभव ने 35 और प्रसाद ने 22 रन बनाए। टॉपर्स के लिए अंश, आदित्य और मुकुल ने दो-दो विकेट लिए। आदित्य त्यागी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें