फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी निवासी सुमित (27) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 14 साल की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला थाना एनआईटी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला थाना एनआईटी की पुलिस ने पॉक्सो के मुकदमे में सुमित को गिरफ्तार किया है। सुमित बिहार के छपरा का रहने वाला है। सुमित शहर की संजय कॉलोनी में रहता है। आरोपी के खिलाफ पांच अक्तूबर को महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी सुमित से एक साल पहले लड़की की मुलाकात हुई थी। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया तो लड़की ने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें