फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदत्त की दरिंदगी: घर आई महिला को किया बेहोश... होश आने पर अपना हाल देख पीड़िता सन्न; सालभर बाद की शिकायत

Wed, 08 Oct 2025 06:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

पुलिस को शिकायत देने वाली 33 साल की महिला ने यह वारदात अक्तूबर 2024 की बताई है। महिला के अनुसार वो 19 अक्तूबर 2024 को देवदत्त के घर कुछ काम से गई थी, तभी उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-23 इलाके में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप पास के इलाके में रहने वाले देवदत्त नामक व्यक्ति पर लगाए हैं। आरोप है कि देवदत्त के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को महिला थाना एनआईटी पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देने वाली 33 साल की महिला ने यह वारदात अक्तूबर 2024 की बताई है। महिला के अनुसार वो 19 अक्तूबर 2024 को देवदत्त के घर कुछ काम से गई थी। आरोप है कि देवदत्त ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद होश संभाला तो महिला ने अपनी हालत देखी।
विज्ञापन

महिला ने आरोपी से विरोध जताया तो उसके परिवार के अन्य लोगों ने महिला से मारपीट करते हुए मारने की धमकी दी। महिला ने अब लगभग एक साल बीतने पर मामले में शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना एनआईटी की टीम अब जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें