फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी यूपीआई पेमेंट दिखाकर ठगी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के दुकानदारों ने की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में एक युवती ने फर्जी यूपीआई पेमेंट दिखाकर दुकानदारों से ठगी कर ली। पीड़ितों का कहना है कि युवती कई दुकानदारों को निशाना बना रही है और नकली ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का झांसा देकर नुकसान कर रही है।

पहला मामला बाजार की दुकान संख्या 395 कशिश पॉइंट से हुई, जहां युवती ने करीब 2300 रुपये के कपड़े खरीदे। उसने सामान पैक करवाया और फिर दुकानदार को मोबाइल पर फर्जी यूपीआई पेमेंट की स्क्रीनशॉट दिखाकर विश्वास दिला दिया कि भुगतान हो चुका है। दुकानदार ने तुरंत बैंक खाते की जांच नहीं की और युवती मौका पाकर कपड़े लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद वह पास की दुकान पर गहने खरीदकर फर्जी पेमेंट की स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने की कोशिश की। लेकिन इस बार दुकानदार ने तुरंत बैंक खाता चेक किया और भुगतान न आने पर सामान देने से इनकार कर दिया। यह सुनते ही युवती वहां से भाग गई। ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती कैसे दुकानदारों को नकली यूपीआई ट्रांजेक्शन का झांसा देकर ठगने की कोशिश कर रही थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है।जल्द ही युवती को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें