फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन युवकों को घायल करने के मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव बाजड़ी में तीन युवकों को घायल करने के मामले में आरोपी शिव उर्फ शिवम उर्फ पेंडिस को अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। वीडियो फुटेज में आरोपी के हाथ में कोई हथियार नहीं दिखा और उससे कोई बरामदगी भी नहीं हुई।
विज्ञापन

मामले में जांच पूरी हो चुकी है और पूरक आरोपपत्र भी पेश किया जा चुका है। पांच सह आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार, 15 मार्च को गांव बाजड़ी के खेतों में अनशुल, तुषार और अभिषेक के साथ मारपीट हुई थी। उन्हें डंडों, लात और घूंसों से चोटें पहुंचाई गईं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार ने आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। आरोपी को पीड़ितों और गवाहों से संपर्क नहीं करने जैसी शर्तों का पालन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें