हथीन। जिला पुलिस ने करीब पांच माह पहले थाना कैंप क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ हथीन की टीम ने की है।
एवीटी हथीन प्रभारी पी/एसआई दीपक गुलिया ने बताया कि 14 फरवरी को एवीटी स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पलवल-हथीन रोड स्थित पहाड़ी मोड़ के पास खड़ा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर इकबाल पुत्र सम्पत निवासी नांगल, जिला डीग (राजस्थान) को काबू कर लिया। जांच में बाइक के इंजन और चेसिस नंबर चोरी की रिपोर्ट से मेल खा गए। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि सेवली निवासी कृष्ण डागर ने सितंबर 2025 में थाना कैंप पलवल में शिकायत दी थी कि अपैक्स अस्पताल के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। संवाद