फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल।
विज्ञापन

हसनपुर थाना क्षेत्र के माहौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते वेद सिंह नाम के युवक पर जानलेवा फायरिंग कर दिया। गनीमत रही कि गोली दीवार और पाइप में जा लगी, जिससे युवक की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




माहौली निवासी वेद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब छह बजे वह अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला हरेन्द्र उर्फ पोला अपनी छत पर आया। पुरानी रंजिश के चलते उसने वेद को देखते ही तमंचे से फायर कर दिया। वेद ने झुककर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली छत पर लगे पाइप और दीवार में धंस गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। वेद का आरोप है कि हरेन्द्र एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें