फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनुमान मंदिर से चोरी हुए आभूषण के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में अपराध शाखा की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के चांदी के आभूषणों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 किलोग्राम से अधिक वजन का चांदी का मुकुट, छत्र और कुंडल बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान अशोक निवासी गांव सिही, फरीदाबाद के रूप में हुई है। वह मूलरूप से पलवल जिले के गांव मिस्से का रहने वाला है। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 7 जुलाई की रात सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर में चोरी हुई थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर से चोरी किए गए चांदी के आभूषण बेचने की कोशिश की जा रही है। सूचना के आधार पर सेक्टर-3 स्थित गुरुग्राम नहर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जल्दबाजी में ईंट और पत्थरों पर फिसलकर गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें