फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। चंदावली गांव को जाने वाले रास्ते पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन व नारकोटिक्स विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां अवैध रूप से बेचने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इनमें गर्भपात और नशीली दवाइयां भी शामिल हैं।

एएसआई अनिल कुमार की देखरेख में संदीप गहलेन, डीसीओ फरीदाबाद द्वितीय, परवीन राठी और एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट की एफडीए और एचएसएनसीबी की संयुक्त टीम ने चंदावली गेट चौक, गांव में एक कार को जांच के लिए रोका। जिसकी छानबीन की गई तो उसमें दवाओं का जखीरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप गहलेन ने बताया कि उन्हें मेडिकल नशीली दवाओं और एमटीपी किट की बिक्री के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली। जिसपर कार की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान कार में दो प्रकार की एनडीपीएस दवाएं यानी 1200 टैब अल्प्राजोलम और 3 कोडीन सिरप, साथ ही पीछे की सीट पर और कार की डिग्गी में 20 एमटीपी किट सहित 35 प्रकार की अन्य एलोपैथिक दवाएं मिलीं। आरोपी का नाम रविंदर कुमार निवासी गांव डुंडा, जिला पलवल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें