फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैफिक चालान का फर्जी लिंक भेज ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी मनीष नोएडा का निवासी, साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैफिक चालान पेंडिंग होने का मैसेज व भुगतान का फर्जी लिंक भेज ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष नोएडा के सेक्टर-चार का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वो ठगों के संपर्क में था। इसने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और कार्ड की डिटेल से मोबाइल और कुछ सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए मोबाइल को मनीष ने ही रिसीव किया था। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दिया। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-81 निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 13 जुलाई को उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें लिखा हुआ था कि आपकी गाड़ी का चालान पेंडिंग है। उसमें भुगतान के नाम पर लिंक भी दिया गया था। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि इसके बाद मोबाइल पर पेमेंट के ओटीपी आने शुरू हो गए। साथ ही उनके बैंक खाते से कुल 43,232 रुपये कट गए। आरोप लगाया कि फि्लपकार्ट से शॉपिंग इन ट्रांजेक्शन में की गई। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें