फरीदाबाद। सारन गांव में पैतृक मकान को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के मामले में थाना सारन पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सारन निवासी तुषार के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे 7 अक्तूबर को प्रेस कॉलोनी से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पूछताछ और हथियार की बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी अभिषेक गौड़ की पत्नी ने शिकायत दी थी कि पैतृक मकान को लेकर उसके जेठ तुषार और उसकी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वह अपने पति अभिषेक के साथ गांव सारन स्थित पैतृक मकान पर गई थी। वहां तुषार के साथ अभिषेक की कहासुनी हो गई। आरोप है कि तुषार ने अभिषेक को जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली अभिषेक को लग गई। संवाद