फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट में पेश कर आरोपी को भेजा गया जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर की टीम ने चाकू मारकर हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले में सोमवार को आदर्श नगर निवासी मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयोग चाकू को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहित व उसका भाई शिवम और आरोपित सुनील तीनों टेंपो चलाते हैं। कुछ समय पहले आपसी कहासुनी के चलते विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश में 26 मई को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। सुनील ने शिवम के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले की शिकायत प्रेमगढ़ यादव कॉलोनी निवासी मोहित कुमार ने दी थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नारनौल राजस्थान क्षेत्र में छिपा हुआ था। दो-तीन दिन पहले ही फरीदाबाद आया था। टीम ने सूचना मिलने पर सोमवार को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें