फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एपीके फाइल भेज 7.09 लाख की ठगी में आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एपीके फाइल भेजकर 7.09 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी शेख मुस्ताक अब्दुल रहीम महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता ठगों को मुहैया कराया था, जिसमें ठगी के 7.09 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सूरत की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आरोपी अपनी कंपनी के काम से करनाल में आया था। आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत भीमसेन कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 3 जनवरी को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजी गई। क्लिक करते ही फाइल उनके मोबाइल में इंस्टॉल हो गई। इसके बाद 7 जनवरी को उनको बैंक की ओर से एफडी के प्रीमैच्योर लिक्विडेशन का मैसेज मिला। इसके बाद उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 7,09,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें