फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.88 लाख रुपये की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.88 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष मध्यप्रदेश जबलपुर का रहने वाला है। आरोपी एमएससी पास है और इसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दिया था। आरोपी के खाते में ठगी के 2.88 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-86 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब वह ऑनलाइन सर्फिंग कर रहे थे तो बीपोट नाम से ट्रेडिंग संबंधी विज्ञापन दिखा। बाद में उन्हें ट्रेडिंग के लिए लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे। वो ठगों की बातों में आ गए। ठगों ने उनके पास एक लिंक भेज कर खाता खुलवाया और निवेश कराने लगे। शिकायतकर्ता ने कुल 288005 रुपये ठगों के बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। रिफंड का प्रयास किया तो नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें