फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 10 दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
14 सितंबर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के गांव बहराम पट्टी में शनिवार रात को एक 32 साल के युवक का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। युवक 10 दिन से लापता था। 14 सितंबर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। थाना धौज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है।

गांव बहराम पट्टी निवासी इरशाद ने बताया कि उनका भाई इरफान सुरूरपुर इंडस्ट्री में कप बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी में पैकिंग करने वाले डिपार्टमेंट में काम करता था। 10 सितंबर की सुबह इरफान (32) गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर नौकरी पर जाने के लिए घर से निकला था। वह उस दिन न तो कंपनी पहुंचा और न ही वापस घर आया। जिस युवक के साथ उनका भाई गया था उसने बताया कि इरफान रास्ते में ही पाली गांव में उतर गया था, फिर कहां गया इसकी जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस पर 14 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने देखा था शव
जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले बच्चे पतंग लूटने के दौरान प्लॉट में चले गए। जहां उन्होंने देखा कि शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करवाई तो वह इरफान का निकला। मृतक इरफान घर का बड़ा बेटा था। उसकी शादी दो साल पहले खुशबू के साथ हुई थी। मृतक का ढाई महीने का बेटा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शव सड़ी गली अवस्था में है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शव 4 से 5 दिन पुराना है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले किडनैप किया गया और फिर जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। जिस पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कुछ आता है तो हत्या का केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें