फरीदाबाद। थाना सेक्टर-58 प्रबंधक की टीम ने गोहत्या और अवैध हथियार रखने के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी मुस्ताक उर्फ हकला को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गांव धौज का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि मुस्ताक ने साल 2013 और 2018 में अवैध हथियार के साथ गोतस्करी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी 2013 के मुकदमे में कोर्ट से जमानत पर बाहर था। इसके बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए पंजाब के शहर खरड़ मोहाली में कबाड़ी की दुकान पर काम कर रहा था।