फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अकाउंटेंट ने सीलिंग फैन की मोटर से वार कर पत्नी की हत्या

Fri, 23 Aug 2024 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने दहेज न देने पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की पवर्तिया कॉलोनी में एक कंपनी में अकाउंटेंट ने सिलिंग फैन की मोटर मारकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ओमेन्द्र अक्सर दहेज लाने की मांग करता था। इसी कहासुनी के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। सारन थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पर्वतिया कॉलोनी निवासी ओमेन्द्र पाल से प्रीति पाल की की शादी आठ साल पहले हुई थी। दोनों की पांच साल की एक बच्ची है। ओमेन्द्र पाल निजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस दौरान प्रीति व्हाट्सअप पर किसी से चैट कर रही थी। गुस्से में आकर ओमेन्द्र ने प्रीति पर पानी के जग से हमला कर दिया। हमले में प्रीति घायल होकर नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी ने सिलिंग फैन की मोटर से प्रीति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। हमले के बाद आरोपी ओमेन्द्र मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने डायल-112 पर पुलिस सूचना दी। पुलिस ने प्रीति को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि पति ओमेन्द्र दहेज लाने की मांग करता रहता था। इसी कहासुनी के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें