फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राखी बांधकर घर लाैट रही महिला टीचर की हादसे में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार पुलिस कैमरों से तलाश में जुटी
विज्ञापन


पलवल। राखी का त्योहार मनाकर मायके से लौट रही महिला टीचर की केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब पलवल की रहने वाली ऋतु सड़क पार कर रही थीं। तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला धारूहेड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं।

जानकारी के अनुसार, ऋतु अलीगढ़ (यूपी) स्थित अपने मायके में भाई को राखी बांधने गई थीं। लौटते समय केएमपी एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया। राहगीरों ने तुरंत उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति मुकेश धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के डींग जिले के रारेह गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस केएमपी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें