फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत लेते पुलिसकर्मी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस से हर महीने लेता था पांच हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी) की टीम ने बल्लभगढ़ बस अड्डा चौकी में तैनात पुलिसकर्मी (ईएएसआई) को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराजा गेस्ट हाउस से हर महीने 5 हजार रुपये लेता था। इस बार उसने 5 हजार की बजाए 7 हजार रुपये की मांग की थी। गेस्ट हाउस चलाने वाली महिला ने इस मामले की शिकायत एसीबी को दी। देर शाम आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी की रहने वाली सुधा मिश्रा ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि वह बल्लभगढ़ स्थित महाराजा गेस्ट हाउस को लीज पर चला रहीं हैं। बस अड्डा चौकी में तैनात ईएएसआई जयवीर सिंह गेस्ट हाउस को चलाने की एवज में पहले हर महीने 5000 रुपये की रिश्वत की मांग करता था। इस माह उसने 7000 रुपये मांगे। परेशान महिला ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें