फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यपाल तिरंगा फहराकर लेंगे परेड की सलामी, झांकियों का किया जाएगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 के हेलीपेड ग्राउंड में होगा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, जिला उपायुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने शनिवार को सेक्टर 12 के हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय झंडा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को तैयारियों से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तिरंगा फहराएंगे व परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण होना सुनिश्चित कर लें। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा व बड़खल विधायक धनेश अदलखा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, नगराधीश अंकित कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें