फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक ही रात कई दुकानों के एसी के कॉइल और कॉपर पाइप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 की मार्केट में चोरों ने कई दुकानों की छत पर रखे स्प्लिट एसी के आउटर से कूलिंग कॉइल और कॉपर पाइप चोरी कर लिए। दुकानदारों के अनुसार, करीब 7-8 एसी के आउटर को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सेक्टर-8 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सीही निवासी सुरेंद्र सिंह दलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-8 मार्केट में नमो प्रॉपर्टी के नाम से दुकान है। 24 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह दुकान पर पहुंचे और एसी चलाया तो वह नहीं चला। छत पर जाकर जांच करने पर पता चला कि एसी के आउटर से कूलिंग कॉइल और कॉपर पाइप गायब थे। आसपास की दुकानों की जांच की गई तो दीपक छाबड़ा की गुरुजी प्रॉपर्टी, शाहरुख के ओडियन हेयर सैलून, राजेश गुप्ता टैक्सेशन, रितु गुप्ता के ग्लोसम पार्लर और श्याम सुंदर मंगला की दुकान के एसी के आउटर से भी कॉइल व कॉपर पाइप गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें