गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, सिरसा के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डिपो से हरियाणा सिरसा के पास बसे डबवाली के लिए एसी रोडवेज बुधवार को शुरू की जा रही है। यह बस डिपो से गुरुग्राम के रास्ते डबवाली जाएगी। इसको लेकर डिपो की ओर से रूट मैप बना लिया गया है।
ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि डिपो की ओर से अब एक ओर नए रूट पर एसी बस को शुरू किया जा रहा है। यह बस बल्लभगढ़ डिपो से सिरसा स्थित डबवाली डिपो तक जाएगी। इस बस के शुरू होने से जहां एक ओर बल्लभगढ़ के यात्री को फायदा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर डबवाली से बल्लभगढ़ आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यह बस बुधवार को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। बस सुबह 10:30 बजे डिपो से रवाना होगी जो गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली जाएगी। वहीं अगले दिन सुबह 5:30 बजे यह बस वापस बल्लभगढ़ के लिए रवाना होगी। यह बस बल्लभगढ़ दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से पंजाब जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।