फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र हितों से जुड़ी मांगों पर दो बार सौंपा गया ज्ञापन, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस के माध्यम से दबाव बनाकर प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया, जिसके तहत चार से पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी ने बताया कि छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर दो बार ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें वाटर कूलर, सेनेटरी पैड मशीन, लैब में उपकरणों की उपलब्धता, क्लास में माइक और स्पीकर की व्यवस्था, क्लब की सुविधाएं, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग जैसी समस्याएं शामिल हैं। इन मांगों पर कोई कार्रवाई न होने के कारण मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद कुलपति ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी उपाध्यक्ष आंचल नागर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन को गंभीरता से नहीं लिया। छात्राओं ने बताया कि विश्वविद्यालय में पीने के पानी, सेनेटरी पैड मशीन, छात्रा कॉमन रूम, वॉशरूम और साफ-सफाई की सुविधाओं की कमी है। छात्र नेताओं ने क्लब की अटेंडेंस, फंड, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग की समस्याओं को भी उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें