फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पारंपरिक योगासन में आभा प्रथम, माहिरा दूसरे और गार्गी तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-11 के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर के लिए चयन किया पक्का
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित होली चाइल्ड स्कूल में बुधवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-11 बालिका वर्ग के इन मुकाबलों में जिले भर से आईं 70 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक योगासन के मुकाबलों में आभा ने प्रथम, माहिरा खान ने द्वितीय तथा गार्गी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, आर्टिस्टिक सोलो योगासन में गार्गी शर्मा ने 169.825 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतिभा ने 147.65 अंक के साथ द्वितीय और श्रेया कुमारी ने 131.70 अंक के साथ तृतीय स्थान अपने नाम किया।
विज्ञापन


युगल मुकाबलों में भी छात्राओं ने तालमेल की अद्भुत मिसाल पेश की। आर्टिस्टिक पेयर योगासन में आभा एवं माहिरा खान की जोड़ी ने 126.60 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा, रिदमिक पेयर योगासन में अंशिका रावत एवं हिमांशी की जोड़ी ने 165 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं एंजेल एवं हर्षिता की जोड़ी ने 156.50 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें