बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में शुक्रवार को नाट्यशाला में सीनियर और जूनियर वर्ग की टैटू व पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टैटू प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या राज ने प्रथम, मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल की छात्रा नैंसी द्वितीय व सेंट जॉन स्कूल की छात्रा तन्नू श्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टैटू प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में होली चाइल्ड स्कूल की अयांशी ने प्रथम, सैनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनम ने द्वितीय, फैन टैक्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं पोस्टर मेकिंग (सीनियर वर्ग) में मूर्ति लाल सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा स्वाति ने प्रथम, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी ने द्वितीय व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा विषु जांगड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग (जूनियर वर्ग) में माडर्न बीपी पब्लिक स्कूल की छात्रा दृष्टि ने प्रथम, सेंट जॉन स्कूल के छात्र अर्जुन प्रजापति ने द्वितीय तथा तक्षशिला सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद