फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता रहे निगरानी में, किसान नेता पहुंचे पलवल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के शनिवार को तीन घंटे तक चक्का जाम के किए गए आह्वान का शहर में असर नहीं दिखाई दिया। जिले के ज्यादातर किसान व विपक्षी राजनीतिक दल अपने समर्थकों के साथ पलवल पहुंचे। वहीं आप नेता की घर में ही पुलिस द्वारा निगरानी की गई। वहीं विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों के साथ सुबह से ही पलवल जाकर समर्थन देना शुरू कर दिया था, जहां पहुंचकर किसान व किसान नेताओं ने अपने फोटो भी शेयर किए।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति नहरपार के संयोजक सतपाल नर्वत ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ही किसानों के साथ पलवल के लिए निकले और वहां जाकर मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया। वहीं हरियाणा संघर्ष समिति के चेयरमैन बृजमोहन वशिष्ठ अपने समर्थकों के साथ वहां गए। इसी क्रम में कांग्रेसी नेता जगन डागर करीब 20 गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ वहां के लिए रवाना हुए। इसके अलावा संदीप बहादरपुरिया भी अपने समर्थकों के साथ सुबह ही पलवल के लिए रवाना हो गए थे।
तीन घंटे रोकी गईं आगरा जाने वाली बसें
सुरक्षा की दृष्टि से आगरा आवागमन करने वाली बसों को रोक कर रखा गया। विभाग को जैसे ही सूचना मिली कि होडल में जाम लगा है, तो बसों को सुविधानुसार रोक दिया गया। बल्लभगढ़ डिपो में 12 से 3 बजे के बीच में रोडवेज बस स्टैंड सेे करीब तीन बसें आगरा को जाती हैं, जिसको रोक दिया गया, जबकि बाकी सभी रूटों पर बसें दौड़ती रहीं। वहीं रोकी गई बसों को बाद में सुचारु स्प से चला दिया गया।
विज्ञापन

बसें वहां पहुंच गई थीं। हमने बोल दिया वहीं रुक जाओ ताकि कोई परेशानी न आए। इसमें अलीगढ़ और आगरा वाली बसें रोक ली थी, इसके बाद तीन बजे बसों को सुचारु रूप से चला दिया गया। बसों को बंद नहीं किया गया था, बल्कि कुछ समय के लिए रोका गया था।
विज्ञापन

-राजीव नागपाल, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें