फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आप नेता संतोष यादव को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। प्रवासी एवं आम आदमी पार्टी नेता संतोष यादव को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार को नंगला एंकलेव निवासी योगेश के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने परिवार के लोगों की मदद की थी। उसी के चलते उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले की शिकायत संबंधित थाने में कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार 27 मई को एक कपंनी में काम करने वाले युवक योगेश की गर्मी के कारण मौत हो गई थी। इसको लेकर संतोष यादव पीड़ित परिवार का सहयोग कर रहे है। युवक योगेश पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उन्होंने गरीब परिवार को कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन करके न्याय दिलवाने की मांग की थी। इसको लेकर संतोष यादव को मामले की पैरवी न करने के लिए रविंद्र भड़ाना और उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। संतोष यादव का आरोप है कि जिन लोगों ने उन्हें धमकी दी है उन पर हत्या, फिरौती, लूटपाट और अवैध हथियार रखने के कई मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कमेंट में गज्जू भड़ाना ने साफ लिखा है संतोष यादव को जान से मार देंगे। थाना सारन पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें