फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल में आदर्श का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। देहरादून में एशियन चैंपियनशिप (कजाकिस्तान) के लिए चल रहे ट्रायल में जिले के सेक्टर-40 निवासी 23 वर्षीय आदर्श सिंह ने 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। आदर्श ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल 583 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और 25 मीटर रेपिड फायर में 565 अंक प्राप्त किए जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहें। इसके साथ एशियन चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। लेकिन अभी वह 10 मीटर एयर पिस्टल का भी ट्रायल देंगे। उम्मीद है कि इसमें भी आदर्श का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


आदर्श के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2016 से शूटिंग में सक्रिय हैं। आदर्श के पास अब तक 100 से अधिक पदक हैं, जिनमें 27 अंतरराष्ट्रीय और 3 एशियन मेडल शामिल हैं। अब आदर्श का लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें