फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल झील में दोस्ताें के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

पिछले दिनों सिरोही झील में डूबकर तीन युवकों की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस प्रशासन की अनदेखी और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण शहर की खूनी झीलें लोगों की जान ले रही हैं। पिछले दिनों सिरोही झील में डूबकर तीन युवकों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को बड़खल झील में दोस्ताें के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान बड़खल गांव निवासी शाहिल (28) के रूप में हुई है। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी शाहिल बड़खल में किराए पर रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दोस्त शौकीन और अमजद के साथ निर्माणाधीन बड़खल झील में नहाने गया। तीनों दोस्त अलग-अलग किनारे से झील में घुसे थे। अचानक शाहिल झील में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया और किसी तरह बाहर निकाल कर बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनखीर पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मृतक 10 भाई-बहनों में पहले नंबर का था, उसके दो बच्चे भी हैं। रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को साैंप दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी से बचने के लिए युवा अरावली की झीलों में नहाने न जाएं, क्योंकि खनन के बाद ये झीलें कितने गहरी हैं ये किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील को भरने का चल रहा कार्य
अरावली की वादियों में बसी बड़खल झील वर्ष 2005 से पहले तक लबालब थी, लेकिन भूजल दोहन के कारण आज सूखी पड़ी है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से बड़खल झील में फिर से पानी से भरने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सेक्टर 21ए में सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) बनाया गया। यहां हर रोज आसपास के सेक्टरों का 10 एमएलडी पानी पांच बीओडी मात्रा तक ट्रीट (शोधित) किया जाता है और मोटी पाइपों के जरिये झील तक पहुंचाया जा रहा है। करीब तीन माह से झील को पानी से भरने का कार्य चल है। अब इसमें काफी मात्रा में पानी आ रहा है, जिससे आसपास गांवों के युवा गर्मी से बचने के लिए नहाने पहुंचते हैं।
झीलों में डूबने से हुए हादसे
29 सितंबर-2011 : बीएस अनंगपुरिया कॉलेज के तीन छात्र अभय, दीपक रावत और विशाल यादव की खोरी जमालपुर झील में डूबने से मौत।
22 जुलाई-2012 : अरावली की बड़वाली झील में आरके पुरम, दिल्ली निवासी नितेश भाटिया की डूबने से मौत।

24 मार्च 2014 : तीन छात्र राघव, रवि और पंकज शर्मा खोरी-जमालपुर वाली झील में डूबे
29 मार्च 2014: रेडियो जॉकी अभय की सूरजकुंड झील में डूबने से मौत।

15 मई 2015 - बड़वाली झील में डूबकर एक युवक की मौत।
3 जून 2015- कृत्रिम झील में नहाते समय डूबने से विक्की कोहली की मौत हुई।

19 जून 2015 - गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के पास झील में नहाने के दौरान दसवीं का छात्र डूबा।
22 जुलाई 2015- दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र झील में डूबा।

29 फरवरी 2016 : झील में डूबने से द्वारका दिल्ली के रहने वाले तन्मय मिश्रा की मौत हो गई।
1 मई 2016 : ओखला फेज-2 निवासी पिंटू की डेथ वैली में डूबने से हुई।

8 मई 2016: भीकम कॉलोनी के करण की बड़वाली झील में डूबने से मौत हुई।
13 अप्रैल 2017 : सेल्फी लेते समय एक छात्र की सिरोही स्थित झील में गिरने से मौत।
13 अप्रैल 2017 : सेल्फी लेते समय एक छात्र की सिरोही स्थित झील में गिरने से मौत।

23 अगस्त-2021: खूनी झील में नहाने गए शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह व पंकज तिवारी की मौत हुई।
18 जून 2023- अरावली के सिरोही झील में नहाते समय डूबने से दिल्ली निवासी दो युवक की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें