फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोल्ड ड्रिंक लेने रुके युवक पर हमला, फोन तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास रोड स्थित स्वीट्स के पास 6-7 युवकों ने पीटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में 22 मई को 6-7 बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक लेने रुके एक युवक को पीट दिया। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल फोन तोड़कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीवन नगर निवासी आशु कुमार गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि 22 मई की रात करीब 10 बजे वह बाईपास रोड स्थित एक ढाबा से खाना लेकर अपनी कंपनी जा रहा था। रास्ते में वह गैस एजेंसी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए रुका। इसी दौरान वहां एक बाइक आकर रुकी, जिस पर मुकेश पाल और एक अन्य युवक सवार थे। आरोप है कि मुकेश पाल ने आते ही उसे थप्पड़ मार दिया। पीड़ित के अनुसार, तभी एक एक गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें से 4-5 युवक बाहर निकले। इनमें सन्नी, अभिजीत और विपिन नाम के युवक शामिल थे, जबकि दो अन्य को वह नहीं पहचानता। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। घायल युवक का मेडिकल करवाया गया, जिसमें शरीर पर कई चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें