फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धान की रोपाई करते समय युवक को सांप ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरना गांव का मामला, सांप के डसने के बाद सपेरे के चक्कर में गंवाया समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मलेरना में धान की रोपाई करते समय युवक को सांप ने काट लिया। घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सांप के डसने के बाद युवक और उसके साथी समय पर अस्पताल पहुंचने के बजाय अंधविश्वास के चलते सपेरे के पास चले गए, जिससे इलाज में देरी हो गई।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसे बीके अस्पताल लेकर आए, जिसके बाद डॉक्टरों ने दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव मलेरना निवासी 30 वर्षीय आसीफ रविवार सुबह अपने साथियों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान खेत में छिपे काले रंग के जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद आसिफ की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय सांप का जहर उतारने के लिए सपेरे के पास ले गए। सपेरे के पास काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में काम करने के दौरान बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने के बाद समय पर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। ऐसे मामलों में देरी करना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें