फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के सामने से ट्रैक्टर धीमे निकालने की कहने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता नहीं होने पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना एरिया के नेकपुर गांव में घर के सामने से ट्रैक्टर धीमे निकालने की कहने पर ट्रैक्टर सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीट दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता न होने पर अब शिकायत पुलिस के पास आई है। जिस पर धौज थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत नेकपुर गांव के रहने वाले कन्हैया ने दी है। इनका कहना है कि 7 अप्रैल की देर रात लगभग डेढ़ इनके घर के सामने से पड़ोसी करतार अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर खेत से ला रहा था। करतार के साइड में भोला बैठा था। कन्हैया ने करतार को कहा कि ट्रैक्टर को मेरे घर के सामने से धीमे से निकालना, बिजली की तार ऊपर से जा रही है, वो टूट सकती है। आरोप है कि इसी बात पर भोला ने कन्हैया से गाली-गलौज की और फिर वहां से चले गए। कुछ देर बाद भोला 5-6 लोगों को लेकर आया और कन्हैया को पीटने लगा। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात चलती रही। समझौता नहीं होने पर अब शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को दी गई। जिस पर धौज थाने में एफआईआर दर्ज कर अब पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें