फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दो कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में बंधक बनाकर लाठी, डंडों और सरियों से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। थाना क्षेत्र के गांव सदपुरा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर सोमवार को आरोपियों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल दो कर्मचारियों को आरोपियों ने घर में बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व सरियों से बेरहमी से पीटा। हमले में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जेई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने गांव मिर्जापुर से सदपुरा के पास पेट्रोल पंप के सामने बिजली चोरी की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि एक मकान पर लाइन में कट लगाकर अवैध कनेक्शन जोड़ा गया था। टीम जब वीडियो बनाकर सबूत इकट्ठा कर रही थी। इस दौरान मकान से 5-6 लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, बाहर निकल आए और टीम पर गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमले में एएलएम कर्मी योगेश और हरीश को बुरी तरह पीटा गया। दोनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया गया और उनके मोबाइल तोड़ दिए गए। आरोपियों ने पर्स भी लूट लिए, जिनमें नकद राशि, जरूरी कागजात, पैन कार्ड, डीएल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें