संवाद न्यूज़ एजेंसी
बल्लभगढ़। होली के दिन तीन दोस्तों ने पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। थाना डबुआ पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी सदानंद ने बताया कि उनकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा सूरज 22 वर्ष का था। 14 मार्च की दोपहर को उनके रिश्तेदार सभाजीत ने फोन करके बताया कि उनके बेटे सूरज से अंकित, ऋषभ और कुलदीप ने मारपीट की है। मारपीट में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। सूरज कंपनी में नौकरी करता था।