फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल।
विज्ञापन

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव नाई नंगला में पुरानी रंजिश के चलते खेत से घर लौट रहे एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर गांव के ही दो नामजद सहित पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




नाई नंगला निवासी तोती उर्फ उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी 2026 की रात वह बाइक पर सवार होकर खेतों से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही भूपे, मोहित और उनके तीन अन्य साथी रास्ते में खड़े हो गए और उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उससे दो हजार रुपये और हाथ की घड़ी लूट ली तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार द्वारा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें