संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के डीसी की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे मांगने के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान एंथोनी (36) निवासी कांगपोकपी मणिपुर के रूप में हुई है। साइबर थाना सेंट्रल में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर डीसी फरीदाबाद की फोटो लगाकर उनके नाम से 50 हजार रुपये की मांग की है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी एंथोनी (36) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने दोस्त जमतीन खुप हॉकिप (26) का खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी बीए पास है। खाताधारक जमतीन खुप हॉकिप पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों मणिपुर के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में मुनिरका दिल्ली में रह रहे थे। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।