फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाइक फिसलने से सड़क पर गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना बस अड्डे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना बस अड्डे के पास सड़क हादसे में बरेली निवासी युवक शिवम की मौत हो गई। शिवम बाइक से फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोहना बस अड्डे के नजदीक उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरते समय उसका सिर सीधे सड़क से टकराया और गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से शिवम को तुरंत उपचार के लिए मोहना पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक की मौत बाइक फिसलने से गिरकर हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क पर फिसलन और अचानक ब्रेक लगाने जैसी स्थितियों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें