हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे लंहैडोला गांव के युवकों के साथ बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के फरीदपुर में कैंटर से जा रहे कांवड़िए के ऊपर अचानक हाई वोल्टेज बिजली की तारें आ गईं। टच होते ही 26 वर्षीय रवि की मौके पर ही मौत हो गई।