फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंगार गांव में सोमवार देर सायं हुआ हादसा, चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। सिंगार गांव में सोमवार को देर शाम तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सिंगार निवासी मुबीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा 25 वर्षीय मुबारिक मस्जिद में नमाज पढकर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह सड़क किनारे स्थित एक दुकान के पास पहुंचा, तभी पुन्हाना की ओर से रोडी से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में डंपर का टायर मुबारिक के सिर के उपर से निकल गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर ओवरलोड था और तेज रफ्तार में चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना बिछौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल मांडी खेड़ा की मोर्चरी में भिजवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें