फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा की आपबीती: शादी का वादा कर तीन साल पहले वृंदावन ले गया युवक... किया दुष्कर्म, फिर धमकाकर बनाता रहा संबंध

Sun, 12 Oct 2025 06:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ इलाके में रहने वाली विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उन्हें वृंदावन की धर्मशाला में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस की फाइल यूपी मथुरा भेज दी है।  

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। लगभग तीन साल पहले परिचित बिजेंद्र शर्मा ने महिला से शादी करने का भरोसा दिया। महिला ने बताया कि साल 2022 में आरोपी उनको शादी का झांसा देकर वृंदावन की धर्मशाला में ले गया। 
विज्ञापन

आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने कई बार बिजेंद्र को शादी करने के लिए कहा लेकिन अब वो मुकर गया है। साथ ही मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर अब बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें