पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। लगभग तीन साल पहले परिचित बिजेंद्र शर्मा ने महिला से शादी करने का भरोसा दिया। महिला ने बताया कि साल 2022 में आरोपी उनको शादी का झांसा देकर वृंदावन की धर्मशाला में ले गया।
आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने कई बार बिजेंद्र को शादी करने के लिए कहा लेकिन अब वो मुकर गया है। साथ ही मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर अब बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।