फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर युवती से 7.39 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल रिव्यू की टास्क के बहाने दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घर बैठे टास्क पूरे कर कमाई का झांसा देकर युवती से 7.39 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने पहले होटल-रेस्तरां के रिव्यू टास्क दिए और बाद में टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन न तो मुनाफा दिया और न ही रुपये वापस किए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-21 एरिया की सोसाइटी निवासी युवती ने दी है। इनका कहना है कि 29 अप्रैल को व्हाट्सएप पर मैसेज आया। घर बैठे कुछ होटल-रेस्तरां के रिव्यू की टास्क पूरी कर कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम पर संपर्क करने को कहा गया। प्रति टास्क 50 रुपये और 3 टास्क के बाद 100 रुपये देने का दावा किया। 1 मई 2025 को प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा देकर 5 हजार रुपये की पहली टास्क दी गई। फिर ग्रुप बनाया गया जिसमें 5-6 लोग शामिल थे। फिर हर बार टास्क में निवेश राशि बढ़ाने लगे। युवती ने अपने एसबीआई खाते से 739140 रुपये निवेश कर दिए। लेकिन बाद में 10 लाख रुपये की टास्क दी गई तो युवती ने ये करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने रिफंड भी नहीं दिया। बैंक के साथ ही शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें