फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चॉकलेट वापस करने के नाम पर महिला के एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने गूगल से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर का नंबर लिया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मंगवाई गई चॉकलेट को वापस कर पैसे रिफंड लेने के नाम पर एक महिला के साथ एक लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। महिला ने गूगल से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर का नंबर लिया था। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 9 निवासी रिंकी सिंह ने बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट के जरिये 30 जुलाई को चॉकलेट मंगाई थी। चॉकलेट गलत आने पर उन्होंने रिफंड कर दिया। रिफंड के पैसे वापस लेने के लिए उन्होंने गूगल के जरिये फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर नंबर लिया। जिस पर उन्होंने बात की और उन्होंने उनको पैसे रिफंड करने के लिए कहा। आरोपियों ने उनको कहा कि पेटीएम पर जाकर वह एक बार चेक करें कि उनके पैसे वापस आ गए हैं। जब महिला ने चेक किया तो उनके खाते में पैसे नहीं आए थे। जिस पर महिला ने आरोपियों को बता दिया कि उनके खाते में कितने पैसे हैं। आरोपियों ने इसका फायदा उठाकर उनके खाते से 1 लाख 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। महिला ने बताया कि उन्होंने करीब 600 रुपये की ऑनलाइन चॉकलेट मंगवाई थी । थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें